CG BIG NEWS : कुएं में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, परिजन सदमे में, मौके पर पहुंचकर पुलिस कर रही तफ्तीश

अम्बिकापुर. अंबिकापुर जिले में शनिवार को एक बहुत ही दुखद हादसा हो गया। गांव की 3 बच्चियां बांध के समीप बने कुएं में नहाते वक्त डूब गईं। हादसे की खबर फैलते ही समूचे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के बकना कला में कुंदी बांध के समीप कुएं में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई। बच्चियों की उम्र 5, 9 और 15 साल बताई गई है। बताया जा रहा है तीनों बच्चियां कुएं में नहाने गईं थीं। तभी गहराई में फिसल जाने की वजह से डूब गईं। मामला लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के बकना कला कुंदी बाध के समीप का बताया जा रहा है,.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!