Janjgir Big News : महिला से गैंगरेप, पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजे गए जेल, दोनों आरोपी हैं रिश्तेदार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी बड़े पापा और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया है. सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गए थे.



दरअसल, 27 सितंबर को दोपहर में महिला घर में अकेली थी. तभी भतीजा रवि सूर्यवंशी और उसके बड़े पापा मंगतू सूर्यवंशी, महिला के घर पहुंचे. यहां सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपियों ने महिला के मुंह को दबा दिया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही, 51 अधिकारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस... ये है बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

इसके बाद आरोपी बड़े पापा और उसके भतीजे ने उसके साथ दुष्कर्म किया. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (च), 376 (घ), 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया और जांच की. जांच के बाद आरोपी बड़े पापा और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

error: Content is protected !!