JanjgirChampa Arrest : घर घुसकर लड़की से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बेल्ट, चाकू जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपी 35 वर्षीय बजरंग केंवट को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी बजरंग के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 354, 294, 506, 323 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी बजरंग के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट, चाकू को बरामद किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर में थी, तभी आरोपी बजरंग केंवट आया और घर अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने लगा. बीच-बचाव करने पीड़िता के भाई को आरोपी बजरंग ने सब्जी काटने के चाकू एवं बेल्ट से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा.

फिलहाल, मामले में पुलिस ने शिवरीनारायण से 35 वर्षीय आरोपी बजरंग केंवट को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!