JanjgirChampa Death : ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुई मौत, जांच में जुटी RPF

जांजगीर-चाम्पा. नैला और कापन के मध्य ट्रेन की चपेट में आने से युवक सिकंदर राम की मौत हो गई है. मृतक युवक जशपुर जिले का रहने वाला था.

 



RPF के अरुण मिश्रा ने बताया, स्टेशन मास्टर द्वारा जानकारी दी गई कि एक युवक नैला और कापन के मध्य ट्रेन की चपेट में आ गया है. घटना के बाद उसे ट्रेन से अकलतरा स्टेशन लाया गया और अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, तभी उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

मृतक युवक का नाम सिकंदर राम था, जो जशपुर के रायकेरा के रूपसेरा भड़िया का रहने वाला था. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर युवक ट्रेन के आसपास क्या कर रहा था और ट्रेन की चपेट में कैसे आया है ? फिलहाल, घटना की सूचना परिजन को दी गई है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!