JanjgirChampa गाय के गोबर की वजह से हुआ विवाद, फिर आरोपियों ने 2 युवकों पर फावड़ा से कर दिया प्राणघातक हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने 2 युवकों पर फावड़ा से प्राणघातक हमला करने वाले 2 आरोपी दिनेश टंडन, शनि टंडन को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने गाय के गोबर को लेकर विवाद किया था और फिर घटना को अंजाम दिया था. मामला अकलतरा के रहसबेड़ा का है.

 



गौरतलब है कि 12 अगस्त की रात्रि आरोपी के घर के सामने मवेशी ने गोबर किया था. इसके बाद आरोपी दिनेश टंडन और शनि टंडन, गाली-गलौज करने लगे. जब पीड़ित कमलेश खांडे और केतन खांडे में गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी तैश में आ गए और दोनों ने पीड़ित कमलेश खांडे, केतन खांडे के ऊपर फावड़ा से प्राणघातक हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज किया और डॉक्टरी मुलायजा के आधार पर धारा 307 जोड़ी गई. इसके बाद आरोपी दिनेश टंडन और शनि टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

Related posts:

error: Content is protected !!