JanjgirChampa News : पंतोरा गांव में जय शक्ति डांस प्रतियोगिता का 27 सितंबर को किया जाएगा आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के पंतोरा गांव में जय शक्ति गणेश उत्सव सेवा समिति द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर को किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अकलतरा विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री दिनेश सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य लाल बहादुर सिंह, आर.डी. देवांगन, भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य सनत देवांगन, अध्यक्षता ग्राम पंचायत पंतोरा के जनपद सदस्य ओम प्रकाश श्रीवास, पंतोरा सरपंच जया कौशल सारथी, उपसरपंच राधेश्याम देवांगन मौजूद रहेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

डांस प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क रखा गया है, जिसमें एकल डांस 50 रुपये, युगल डांस 100 रुपये, ग्रुप डांस 150 रुपये निर्धारित किया गया है. प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार 5001 एवं शील्ड, द्वितीय पुरुस्कार 4001 एवं शील्ड, तृतीय पुरुस्कार 3001 एवं शील्ड, चतुर्थ पुरुस्कार 2001 एवं शील्ड, पंचम पुरुस्कार 1001 एवं शील्ड दिया जाएगा और सभी डांसरों को सांत्वना पुरुस्कार दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!