124 करोड़ बजट, 3145 करोड़ कमाई, इरफान खान की इस फिल्म के नाम पर हुआ था विवाद, लेकिन फिर भी बनी ब्लॉकबस्टर

नई दिल्ली: साल 2020 में दुनिया को अलविदा कहने वाले टेलेंटेड एक्टर इरफान खान नेशनल नहीं इंटरनेशनल स्टार थे. उनकी भारत में तो हिट फिल्में थीं हीं लेकिन हॉलीवुड फिल्म भी ब्लॉकबस्टर थीं. ऐसी ही एक इस ग्लोबल स्टार की 124 करोड़ के बजट में बनीं फिल्म ने दुनियाभर में 3145 करोड़ की कमाई की थी. वहीं इस फिल्म में एक या दो नहीं कई इंडियन एक्टर्स शामिल थे. लेकिन इस फिल्म का नाम ऐसा था कि लोगों को पसंद नहीं आया और काफी विवाद भी हुआ. हालांकि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की कामयाबी पर इसका कोई असर नहीं हुआ. नहीं पहचाना यह इरफान खान की कौनसी फिल्म है.

 



इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

दरअसल, हम 23 जनवरी साल 2009 में आई फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर की बात कर रहे हैं, जिसके गाने तो दुनियाभर में फेमस हैं हीं फिल्म भी जाना माना नाम है. इस फिल्म को डैनी बोयेल ने डायरेक्ट किया था. वहीं देव पटेल, फ्रीडा पिंटो, रुबीना अली, मधुर मित्तल, अनिल कपूर और इरफान खान अहम किरदार में नजर आए थे.

कहा जाता है कि जब दर्शकों ने “स्लमडॉग” शब्द को नस्लवादी लगने पर आपत्ति जताई, तो निर्देशक डैनी बॉयल ने समझाया कि ऐसा नहीं है. यह शब्द जमाल की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले और दलित व्यक्ति की दोहरी स्थिति का एक संयोजन है. हालांकि फिल्म को बाद में खूब प्यार मिला. इतना नहीं इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा है कि डायरेक्टर डैनी शाहरुख खान को गेम शो होस्ट के तौर पर कास्ट करना चाहते थे. लेकिन यह हो नहीं पाया. तब अनिल कपूर को यह रोल मिला.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूर्णत, किसान हितैषी सरकार है : इंजी रवि पाण्डेय

गौरतलब है कि शाहरुख खान, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर चुके हैं, जिसके चलते स्लमडॉग मिलिनेयर के डायरेक्टर उन्हें रोल देना चाहते थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : आईटीआई सक्ती के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए श्याम सुंदर अग्रवाल, विद्यार्थियों को दिया कौशल विकास का संदेश, डिग्री के साथ हुनर और व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी, कौशल ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत आधार : श्याम सुंदर अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!