Air India ने A350 एयरक्राफ्ट के पहले लुक का किया अनावरण, नए लुक में ऐसी दिख रही है बदली हुई एयर इंडिया

नई दिल्ली: टाटा समूह की स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने आज अपने रीब्रांड किए हुए A350 विमान के पहली झलक को दिखाया है।

 



हाल ही में एयर इंडिया ने अपने नए लोगो और पोशाक को लॉन्च किया था जिसके बाद एयरलाइन ने कहा था कि कंपनी के रीब्रांड वर्जन को लोग दिसंबर से देख पाएंगे। एयर इंडिया ने एक्स (X) पर पोस्ट कर रीब्रांड किए गए प्लेन की पहली झलक दिखाते हुए X पर पोस्ट किया कि

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय

अगस्त में हुआ था रीब्रांडिंग
अगस्त में, टाटा संस के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने अपने अपडेटेड लोगो और पोशाक का खुलासा किया, जो दिसंबर 2023 में बिल्कुल नए A350 विमान की डिलीवरी के साथ मेल खाएगा।

क्या है नया लोगो?
एयर इंडिया ने रीब्रांडिंग के दौरान कहा था कि उसके नए लोगो को ‘द विस्टा’ कहा जाएगा। इस नए पोशाक को एयर इंडिया ने लाल-बैंगनी-सुनहरे लुक के साथ रीब्रांड किया था।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी, घोटाले को लेकर नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नारेबाजी के साथ किया विरोध, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन

एयर इंडिया अपने पूरे बेड़े को नए स्वरूप में शामिल करने के लिए 400 मिलियन डॉलर का खर्च कर रहा है। नया रंग एक नए और अनूठे फ़ॉन्ट के साथ आता है।

error: Content is protected !!