बॉलीवुड के लिए बैड फ्राइडे, दांव पर लगे 160 करोड़, तीन फिल्में हुईं रिलीज- तीनों ही दर्शकों के लिए तरस रहीं

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लिए हर शुक्रवार के अपने मायने होते हैं क्योंकि हर शुक्रवार के साथ किसी ना किसी स्टार की तकदीर बदलती है. लेकिन इस शुक्रवार पर तीन फिल्में रिलीज हुईं. तीनों का टोटल बजट लगभग 160 करोड़ से ज्यादा रहा, लेकिन तीनों फिल्में मिलकर भी पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन भी नहीं कर सकीं. इस तरह 6 अक्तूबर को आया शुक्रवार बॉलीवुड के लिए बैड फ्राइडे के तौर पर रहा है. इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मो में सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म ‘दोनों’, भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ और अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ शामिल थीं. लेकिन कोई भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं हो सकी.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

दोनो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहले बात करते हैं सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म दोनो की. पापा की एक्शन फिल्म गदर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने में कामयाब रही तो वहीं बेटे की रोमांटिक फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया. फिल्म के कई जगहों पर शो कैंसल हो गए. फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. लेकिन फिल्म का पहले दिन कलेक्शन सिर्फ 35 करोड़ रुपये ही बताया जा रहा है. इस तरह राजवीर के करियर की फिल्म डिजास्टर साबित होती नजर आ रही है.

थैंक यू फॉर कमिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अब दूसरी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ है. इसमें शहनाज गिल और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं. फिल्म को करण बूलानी ने डायरेक्ट किया है जो रिया कपूर के पति हैं. फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. जबकि फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 1.06 करोड़ रुपये ही रहा है. इस तरह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में नाकाम रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

मिशन रानीगंज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अब तीसरी सबसे बड़ी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का जिक्र करते हैं. अक्षय कुमार ने इस फिल्म का खास प्रमोशन नहीं किया. यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है. लेकिन फिल्म कमजोर साबित हुई और दर्शकों ने इसे भी नकार दिया है. फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है जबकि फिल्म पहले दिन सिर्फ 2.80 करोड़ रुपये ही कमा सकी है. इस तरह फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र हुआ है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!