Dono: सनी देओल के बेटे राजवीर की ‘दोनों’ का अकंल बॉबी से जुड़ा खास कनेक्शन, 28 साल पुराना है नाता

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में देओल परिवार की तीसरी पीड़ी का आगाज आज से सिनेमाघरों में होने वाला है। ‘गदर 2’ सुपरस्टार सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की पहली फिल्म ‘दोनों’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सूरज बड़जात्या के प्रोडक्शन हाउस राजश्री फिल्म्स बैनर तले बनी ‘दोनों’ फिल्म अपनी रिलीज को लेकर हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है।

 



इस बीच ‘गदर 2’ के तारा सिंह यानी सनी देओल ने अपने छोटे बेटे राजवीर को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बात कह दी है, इतना ही नहीं लाहौर 1947 कलाकार ने अपने लाड़ले के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। साथ ही राजवीर की डेब्यू फिल्म का एक खास कनेक्शन चाचा बॉबी देओल के साथ निकला है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

देओल फैमिली ने राजवीर को दी विशेज
5 अक्टूबर को डायरेक्टर अविनाश एस बड़जात्या की फिल्म दोनों से राजवीर सिंह हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। इस मौके पर बॉबी देओल ने अपने भतीजे को लेकर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो शेयर किया है। इस फोटो के साथ ही कैप्शन में बॉबी देओल ने राजवीर को लेकर अपने दिल की बात लिखी है, बॉबी ने कहा है-

‘मैं आज की रात का इंतजार नहीं कर सकता। आपने इस दिन के लिए लंबे समय से कड़ी मेहनत की है,जिसे हम सब ने बखूबी देखा है, आज वो पल आ गया है, जब आपका सपना साकार होता हुआ नजर आएगा। 28 साल पहले ये दिन मेरे लिए भी बेहद खास रहा, क्योंकि आज के दिन मेरी भी पहली फिल्म रिलीज हुई थी और राजवीर के लिए भी ये दिन बेहद स्पेशल बन गया है। हम सभी आप पर गर्व महसूस करते हैं। बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद।”

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इस तरह से बॉबी ने राजीवर की डेब्यू फिल्म के साथ अपने खास कनेक्शन की बात की है। मालूम हो कि 5 अक्टूबर 1995 में बॉबी की पहली मूवी बरसात सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी।

पिता सनी देओल ने भी राजवीर को दी शुभकामनाएं
बड़े बेटे करण देओल के बाद अब सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल ने भी फिल्म इंडस्ट्री में ‘दोनों’ फिल्म के जरिए कदम रख दिया है। सनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर राजवीर के साथ फोटो शेयर कर उन्हें ऑल द बेस्ट कहा है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!