Janjgir Big News : किसान से 2 लाख रुपये की हुई उठाईगिरी, घर के सामने स्कूटी से रुपये हुए पार, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के आईबी रेस्ट हाउस के पास किसान उठाईगिरी का शिकार हो गया. बलौदा के सहकारी बैंक से किसान दादूराम साहू, 2 लाख रुपये निकलवाकर स्कूटी से घर पहुंचा था और रुपये को स्कूटी के अंदर रखा था. घर पहुंचने के बाद स्कूटी को घर के बाहर खड़ी किया था और कुछ देर बाद आकर देखने पर स्कूटी के अन्दर 2 लाख रुपये नहीं थे. उठाईगिरी की घटना की सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है. बदमाशों के बारे में पता लगाने आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : पामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य रैली, NSS स्वयंसेवकों को मिले 'A' सर्टिफिकेट

दरअसल, जांजगीर में रहने वाले किसान दादूराम साहू ने आज बलौदा के सहकारी बैंक से 2 लाख रुपये निकलवाया और स्कूटी में रुपये रखकर जांजगीर अपने घर पहुंचा था. यहां स्कूटी में रखे से रुपये गायब हो गए. सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और किसान के बयान के आधार पर उठाईगिरी करने वाले बदमाशों के बारे में पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 20 अगस्त को, तैयारी को लेकर हुई बैठक...
error: Content is protected !!