Janjgir Big News : नाबालिग लड़के ने दूसरे लड़के को मारा चाकू, सिर में आई चोट, जिला अस्पताल में भर्ती, नैला क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी

जांजगीर-चाम्पा. नैला के दर्रीपार से बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़के ने दूसरे 13 साल के लड़के को चाकू मार दिया. हमले से आहत लड़का, खून से लहूलुहान हो गया. उसे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां घायल लड़के का इलाज किया जा रहा है.

 



दरअसल, दर्रीपार के वार्ड नंबर 2 का 13 वर्षीय लड़का, मोहल्ले में दुर्गा पंडाल पास गया था, जहां खेलते वक्त नाबालिग लड़के से मामूली झगड़ा हो गया. इससे गुस्से में आकर नाबालिग लड़के ने 13 साल के दूसरे लड़के पर चाकू से हमला कर दिया. इससे लड़के के सिर में चोट आई है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!