JanjgirChampa Attack : 50 वर्षीय व्यक्ति पर टांगी से हमला करने का मामला, सिर पर आई गंभीर चोट, गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर, छोटे भाई की पत्नी पर लगा हमला करने का आरोप

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के घठोली चौक के पास 50 वर्षीय हीरालाल सूर्यवंशी पर टांगी से हमला करने का मामला सामने आया है. इससे हीरालाल सूर्यवंशी के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के चाम्पा अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था. यहां गंभीर स्थिति होने पर घायल व्यक्ति हीरालाल को बिलासपुर रेफर किया गया है. टांगी से हमला करने का आरोप उसके छोटे भाई की पत्नी पर लगा है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Fraud Arrest News : शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, 5 लाख 90 हजार की थी ठगी...

दरअसल, घठोली चौक वार्ड नंबर 16 में रहने वाले हीरालाल सूर्यवंशी पर उसके छोटे भाई की पत्नी ने टांगी से हमला कर दिया. इससे घायल हीरालाल को इलाज के लिए चाम्पा के अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया था. घायल हीरालाल के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big Fraud Arrest : 1.54 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी एवं USDT ट्रेडिंग में 25-30% मुनाफे का लालच देकर किया था ठगी

Related posts:

error: Content is protected !!