Janjgir News Update : भीमा तालाब के पास लाश मिलने का मामला, मृतक की हुई पहचान, …इस गांव का रहने वाला था मृतक और करता था ये काम…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के भीमा तालाब के पास व्यक्ति की लाश मिलने के मामले में मृतक की पहचान हो गई है. मृतक व्यक्ति बनारी गांव का रहने वाला था और वह वेटर का काम करता था.

 



दरअसल, कल 10 अक्टूबर को भीमा तालाब के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद, मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के भेजा था, मामले में मृतक की पहचान नहीं हुई थी. इसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान करने में जुटी हुई थी और आज 11 अक्टूबर को मृतक की पहचान बनारी गांव के योगेश कुमार साहू के रूप में हुई है और वह वेटर का काम करता था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

फिलहाल, उसकी मौत कैसे हुई है, इसका पता नहीं चला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!