छत्तीसगढ़ : भीषण सड़क हादसा, पिता और बेटी की हुई मौत, मां और बेटा गंभीर रूप से घायल.

धमतरी: धमतरी जिले में सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जहां एक अज्ञात वाहन ने बाईक से जा रहे परिवार को ठोकर मार दी. इस हादसे बाईक में सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई. वहीं मृतक की पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है.

 



 

 

 

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कुरूद थाना अंतर्गत कुहकुहा इलाके के पास हुआ, मृतकों की पहचान मनहरण लोधी और उनकी बेटी सोहद्रा लोधी के रूप में हुई है, जो की आरंग के रहने वाले थे. मृतक मनहरण अपने परिवार के साथ आरंग से धमतरी के नारी गांव जा रहे थे, इसी बीच कुरुद के पास यह हादसा हो गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कुरुद पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुरुद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!