Sakti Big Accident Update : ट्रक और कैप्सूल वाहन में आमने-सामने टक्कर होने का मामला, ग्रामीणों की मदद से कैप्सूल के केबिन में फंसे ड्राइवर को निकाला गया, दोनों पैर में चोट, गम्भीर हालत में डायल 112 से ले जाया गया अस्पताल, JCB की मदद से कैप्सूल को किया गया सड़क किनारे, घंटों बाद आवागमन हुआ बहाल

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव में ट्रक और कैप्सूल वाहन में टक्कर हो गई थी, जिससे कैप्सूल ड्राइवर केबिन में फंस गया था. घण्टों मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से फंसे ड्राइवर को निकाला गया और जेसीबी की मदद से कैप्सूल वाहन को सड़क किनारे किया गया, तब जाकर घंटों बाद आवागमन बहाल हुआ है. मौके पर हसौद टीआई और पुलिस की टीम मौजूद रही. घायल दोनों ड्राइवर का ईलाज जारी है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

हसौद टीआई कृष्णचंद मोहले ने बताया कि कैथा गांव में सीमेंट से भरे ट्रक और कैप्सूल वाहन में टक्कर हो गई, जिससे कैप्सूल वाहन का ड्राइवर केबिन में फंसा हुआ था. कैप्सूल वाहन के ड्राइवर बीरबल यादव के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है और ट्रक ड्राइवर विकास सिंह के जबड़े में चोट आई है.

ट्रक ड्राइवर विकास सिंह का इलाज हसौद के अस्पताल में जारी है, वहीं घटना के बाद कैप्सूल वाहन को जेसीबी की मदद से सड़क किनारे किया गया है, जिसके बाद आवागमन बहाल हो पाया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!