JanjgirChampa Accident Death : अज्ञात वाहन के कुचलने से युवक की मौत, अकलतरा क्षेत्र में हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के सोनसरी और नरियरा गांव के मध्य अज्ञात वाहन के कुचलने से युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम अजय निर्मलकर था और वह नरियरा गांव का रहने वाला था.

 



मिली जानकारी के अनुसार, अजय निर्मलकर, ढाबा में काम करने के लिए घर से निकला था. इसके बाद सोनसरी और नरियरा के बीच अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद उसे अकलतरा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कारवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!