JanjgirChampa Big News : PWD के टाइमकीपर के सरकारी क्वार्टर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, बेटी की शादी के लिए सामान और जेवर लेकर रखा था, 2 लाख नगद भी था घर में, आगजनी को लेकर यह बातें भी आ रही सामने… जानिए…

हरीश साहू, जांजगीर-बलौदा. बलौदा के रेस्टहाउस के पास PWD के टाइमकीपर के सरकारी क्वार्टर में भीषण आग लग गई. आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है और घर के सभी सामान जलकर राख हो गए हैं. टाइम कीपर ने बताया कि घर में 2 लाख नगद भी रखा था. उसने बताया कि बेटी की शादी के लिए सामान और जेवर खरीदकर रखा था. आगजनी को लेकर यह आशंका जताई है कि किसी ने घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि किचन में गैस की पाइप कटी मिली है और सिलेंडर भी बेडरूम में जले हालत में मिला है. फ़िलहाल, मामले की पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

दरअसल, बलौदा के रेस्ट हाउस के पास PWD का सरकारी क्वार्टर बना हुआ है, उसमें टाइम कीपर रामकुमार कश्यप रहता है. बीती रात वह अपने गांव जर्वे गया था और घर सूना था. देर रात उसके सरकारी क्वार्टर में आग लग गई. सूचना के बाद डायल 112 और जांजगीर से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. घण्टों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर के सभी सामान जलकर राख हो गए थे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

टाइम कीपर रामकुमार कश्यप ने बताया है कि गैस की पाइप कटी हुई है, वहीं बेडरूम में जले हालत में सिलेंडर मिला है, जिसके बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं और आगजनी को लेकर आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं. हालांकि, पुलिस की जांच से पता चलेगा कि आखिर आगजनी की घटना कैसे हुई है ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!