सोलह साल की डिंपल कपाड़िया से शादी करने के लिए राजेश खन्ना ने रखी थी ये 2 शर्तें, टूटी शर्त तो रिश्ता भी हो गया चकनाचूर

नई दिल्ली : बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी काफी सुर्खियों में रहें. कभी अंजू महेंद्रू के प्यार में गिरफ्तार काका का दिल अचानक डिंपल कपाड़िया पर आ गया. जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए जबकि डिंपल उम्र में राजेश खन्ना से काफी छोटी थीं. साल 1973 में जब राजेश खन्ना ने डिंपल से शादी की तो उनकी उम्र महज 16 साल थी और वो काका से पूरे 15 साल छोटी थीं. लेकिन कुछ ही साल बाद दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई और वे अलग रहने लगे. दरअसल, राजेश खन्ना ने शादी से पहले डिंपल के आगे कुछ शर्तें रखी थीं. कुछ दिनों तक सब बहुत अच्छा चला, लेकिन जैसे ही डिंपल ने शर्त तोड़ी उनका रिश्ता भी टूट गया.
इस शर्त के टूटने से खत्म हुआ रिश्ता

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

राजेश खन्ना ने शादी से पहले डिंपल कपाड़िया के सामने एक शर्त रखी, जिसके लिए डिंपल ने हामी भर दी थी. शर्त ये था कि शादी के बाद डिंपल फिल्मों में काम नहीं करेंगी. डिंपल बचपन से ही राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं, इसलिए जब राजेश ने ये शर्त रखी तो वह तुरंत मान गईं. शादी के शुरुआती कुछ साल सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई. इसी बीच जब डिंपल ने दोबारा फिल्मों में काम करने की बात की तो उनका रिश्ता पूरी तरह टूट गया. हालांकि, दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया, लेकिन 1982 से दोनों अलग-अलग रहने लगे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

अंजू को भूलने के लिए की थी डिंपल से शादी

एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना ने खुद बताया था कि उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को भुलाने और अपनी जिंदगी से दूर करने के लिए डिंपल से शादी की थी. राजेश खन्ना अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के साथ काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे. दोनों सात साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे थे और राजेश खन्ना शादी भी करना चाहते थे. लेकिन अंजू ने शादी के लिए मना कर दिया क्योंकि वह फिल्मों में काम करते रहना चाहती थीं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!