Sakti News : जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी ने पेश की मानवता की मिसाल, पेड़ के नीचे रह रहे बेघर, असहाय वृद्धजन को मिली मदद, समाज कल्याण विभाग के‌ अधिकारी को दी सूचना, पहुंचाया वृद्ध आश्रम, कलेक्टर ने की सराहना

सक्ती. सक्ती जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी जीवन पटेल ने मानवता की मिसाल पेश की है. महीनों से पेड़ के नीचे रह रहे बेघर, असहाय वृद्धजन को समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को सूचना देकर वृद्ध आश्रम पहुंचाया है. सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने इसकी सराहना की है.



आपको बता दें कि सक्ती जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी जीवन पटेल, अपने काम से जांजगीर-चाम्पा जिले के बम्हनीडीह गए हुए थे. उन्होंने देखा कि एक वृद्धजन पिछले कुछ महीनों से पीपल पेड़ के नीचे रह रहे हैं और रात में पास के एक गैरेज की छत के नीचे सोते हैं और गांव के लोग यथासंभव भोजन उपलब्ध कराते हैं, तब रास्ते से गुजर रहे जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी जीवन पटेल ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सुरेश कुमार भारती को इसकी सूचना दी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शिवरीनारायण और खरौद में जल आवर्धन योजना का किया निरीक्षण, खरौद में जल आवर्धन योजना में धीमी प्रगति, कलेक्टर ने ठेकेदार को लगाई फटकार...

इसके बाद सुरेश कुमार भारती, सरकारी वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों के समक्ष पंचनामा तैयार कर वृद्ध व्यक्ति को सरकारी वाहन में बैठाकर खोखरा के वृद्ध आश्रम ले गए और उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया. इस तरह बुजुर्ग व्यक्ति को मदद दिलाने के लिए जीवन पटेल के प्रयास की लोगों ने सराहना की है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!