SA vs AUS: स्टार्क-मैक्सवेल की वापसी तय, बावुमा भी हैं तैयार; सेमीफाइनल में ऐसी होगी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की Playing 11

नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से 16 नवंबर को होगी। टेंबा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के लिए यह टूर्नामेंट बेहद यादगार रहा है। वहीं, कंगारू टीम ने लगातार सात जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में कदम रखा है।

 



स्टार्क-मैक्सवेल की वापसी तय
बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लीग मैच में आराम फरमाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे। मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन की यादगार पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल का टिकट अकेले दम पर दिलाया था। मैक्सवेल अगर टीम में लौटते हैं, तो मार्नस लाबुशेन या मार्कस स्टोइनिस में से किसी एक को बाहर बैठना होगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

वहीं, मिचेल स्टार्क की भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम में वापसी तय मानी जा रही है। हालांकि, स्टार्क की फिटनेस को लेकर थोड़ा संदेह जरूर है। स्टार्क अगर प्लेइंग इलेवन में लौटते हैं, तो सीन एबॉट को बेंच पर बैठना होगा।

कितने फिट हैं बावुमा?
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा की फिटनेस पर बड़ा सवाल है। हालांकि, बावुमा ने कोलाता में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था, जिसके चलते माना जा रहा है कि वह सेमीफाइनल मैच तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम ने अपने मुख्य तेज गेंदबाज मार्को जेनसन को आराम दिया था, ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में लौटेंगे। जेनसन के टीम में लौटने पर एंडिल फेहलुकवेओ को बाहर बैठना होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

SA vs AUS Semifinal संभावित प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग 11: क्विंटन डिकॉक, टेंबा बावुमा, रेसी वेन डर डुसेन, एडम मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग 11: ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!