CG Elections: चार सफाईकर्मियों पर चला आयोग का चाबुक, चुनाव प्रचार करते पाए गए तो नौकरी से निकाला

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड में एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे भिलाई निगम के एक सफाई सुपरवाइजर और तीन सफाई कर्मियों को काम से निकाल दिया गया है। सभी पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। उक्त सभी ठेका एजेंसी के कर्मी हैं।

 



वैशाली नगर विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर व निगम आयुक्त रोहित व्यास को इंटरनेट मीडिया पर शिकायत मिली थी कि वार्ड 25 में निगम के सफाई कर्मी एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

जोन आयुक्त ने मामले की जांच की
जोन आयुक्त ने मामले की जांच की। जांच में सफाई ठेका कंपनी मेसर्स अर्बन इन्वायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड के सफाई सुपरवाइजर मनीष काला, सफाई कर्मी विनय कुमार देशलहरे, एन बाबू वेंकट राव और स्वीकृत दास को चुनाव प्रचार करते पाया गया। सभी कर्मचारियों पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में उन्हें तत्काल काम से निकाल दिया गया। उनके स्थान पर अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

सख्ती से हो रही निगरानी
आयुक्त रोहित व्यास ने निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता के परिधि में रहकर पूरे निगम क्षेत्र में निर्वाचन नियमों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अधिकारी-कर्मचारी अपने जोन क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहे हैं। सोमवार व मंगलवार को निगम के निगरानी टीम ने जांच कर निजी मकान में बिना अनुमति के लगाए गए झंडे व बैनर को जब्त किया है।

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!