NZ vs SA: अफ्रीकी बल्लेबाज ने जैक कैलिस का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, वर्ल्ड कप में इतने रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज…जानिए

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक का बल्ला वर्ल्ड कप 2023 में रन उगल रहा है। क्विंटन डीकॉक इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। क्विंटन ने वर्ल्ड कप के एक एडिशन में साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हमवतन पूर्व खिलाड़ी जैक कैलिस का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

 



गौरतलब हो कि न्‍यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 32वां मैच पुणे के एमसीए स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। क्विंटन डीकॉक और टेंबा बावूमा ने साउथ अफ्रीका को तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन बावूमा 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान क्विंटन डीकॉक के बल्ले से लगातार रन निकले।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

जैक कैलिस और एबी डिविलियर्स को छोड़ा पीछे
डीकॉक ने 61 गेंद पर सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक की बदौलत क्विंटन डीकॉक ने वर्ल्ड कप के एक एडिशन में साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। डीकॉक ने हमवतन जैक कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ा। जैक कैलिस ने 2007 वर्ल्ड कप के दौरान 7 पारियों में 485 र बनाए। वहीं, डीकॉक खबर लिखे जाने तक 7 पारियों में 500* रन बना चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

वर्ल्ड कप के एक एडिशन में साउथ अफ्रीका के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
500* क्विंटन डीकॉक (2023)
485 जैक कैलिस (2007)
482 एबी डिविलियर्स (2015)
443 ग्रीम स्मिथ (2007)
410 पीटर कर्स्टन (1992)

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा टूर्नामेंट में छह मैच में पांच जीत दर्ज की है और वो प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे स्‍थान पर है। वहीं, न्‍यूजीलैंड की टीम छह मैचों में चार जीत के साथ तीसरे स्‍थान पर काबिज है। न्‍यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 71 मैच खेले गए हैं। यहां, साउथ अफ्रीका टीम ने 41-25 की बढ़त बना रखी है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!