Chhattisgarh Congress Manifesto 2023: अंतिम संस्कार के लिए फ्री में लकड़ी… पहली बार कांग्रेस के घोषणा पत्र में ऐलान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीजेपी के बाद कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र के जरिए कई लोकलुभावन वायदे किए हैं। इन घोषणाओं के बीच एक घोषणा पर सबकी निगाहें टिक गई हैं, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। पहली बार किसी सियासी दल ने घोषणा पत्र में दाह संस्कार के लिए फ्री में लकड़ी देने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में दाह संस्कार के लिए फ्री में लकड़ी देने का वादा किया है।

 



दरअसल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें पार्टी ने वादा किया है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा मुफ्त में दी जाएगी। साथ ही घोषणा पत्र में कांग्रेस ने वादा किया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनते ही शहरी निकाय क्षेत्रों में अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध सरकार की ओर से किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

दरअसल, पहली बार किसी दल ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया है कि हम दाह संस्कार के लिए फ्री में लकड़ी देंगे। लकड़ी सरकार बनने के बाद स्थानीय निकायों की तरफ से उपलब्ध करवाए जाएंगे। कांग्रेस की इस घोषणा की छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पास अभी कोई काट नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

वहीं, छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव ने घोषणा पत्र पर कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस की बातों को नकल करने की कोशिश की है… कांग्रेस ने अपने सोच और विचार के अनुरूप 5 साल में जो काम किए हैं उन्हें आगे रखा है और कुछ नई बातें भी जोड़ी हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र के जरिए किसानों को लुभाने की कोशिश की है। कांग्रेस ने कहा है कि अब प्रति एकड़ हमारी सरकार 20 क्विंटल धान खरीदेगी। साथ ही 200 यूनिट तक बिजली फ्री में देगी। साथ ही किसानों से 3200 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!