Dhanteras Wishes: धनतेरस पर दीजिए सभी को शुभकामनाएं, महालक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

Dhanteras Wishes: कार्तिक मास में दीपावली से 2 दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. धनतेरस पर मान्यतानुसार महालक्ष्मी (Ma Lakshmi) और कोषाध्यक्श कुबेर की पूजा की जाती है. इस दिन सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन और गहने आदि खरीदे जाते हैं. अन्य धातुओं के सामान खरीदना भी धनतेरस पर शुभ माना जाता है. लोग इस दिन कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक का सामान और झाड़ू जैसी रोजमर्रा की चीजें भी खरीदते हैं. इस साल 10 नवंबर के दिन धनतेरस मनाया जाएगा. माना जाता है कि धनतेरस (Dhanteras) पर मां लक्ष्मी की पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि और धनलक्ष्मी का आगमन होता है. यहां ऐसे कुछ शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं जो आप अपने परिचितों और जान-पहचान के लोगों को भेज सकते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

धनतेरस के शुभकामना संदेश | Dhanteras Wishes
धनतेरस का है शुभ दिन आया
सबके लिए है खुशियां लाया,
लक्ष्मी-गणेश के आशीर्वाद से
रहेगी आपके परिवार पर सुखों की छाया.
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

दिलो में खुशियां, घर में सुख का वास हो
हीरे-मोती सा आपका ताज हो
थी जिसकी तमन्ना वो खुशी आपके पास हो
कुछ ऐसा आपका धनतेरस का त्योहार हो.
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

सोने का रथ, चांदनी की पालकी,
बैठकर जिसमें मां लक्ष्मी आईं,
देने आपको और आपके पूरे परिवार को
धनतेरस की बधाई.
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

दीप जले तो रोशन आपका जहान हो
पूरा आपका हर एक अरमान हो
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों.
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

दिनों-दिन बढ़ता जाये आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार.
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

धन की ज्योत का प्रकाश,
पुलकित धरती, जगमग आकाश,
आज यह प्रार्थना है, आप के लिए खास,
धनतेरस के शुभ दिन, पूरी हो हर आस.
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आपके घर में धन की बरसात हो
शान्ति का वास हो
संकटों का नाश हो
लक्ष्मी का वास हो.

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

धनतेरस का यह शुभ दिन आया,
सबके लिए नई खुशियां लाया,
लक्ष्मी-गणेश विराजें आपके घर में,
और आपके परिवार पर सदा रहे
खुशियों की छाया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!