क्या आपने शुरू किया हैं नया यूट्यूब चैनल, इन बातों का रखा ध्यान तो जल्दी से पा सकते हैं 5k सबस्क्राइबर्स

डीजिटल इंडिया के आने के बाद से भारत में यूट्यूब जैसे प्लैटफॉर्स की लोकप्रियता काफी बढ़ गई. घर बैठे अपने हुनर की मदद से पैसे कमाने का ये एक बेहतर जरिया बन गया है. आज हर कोई चाहता हैं कि उसका भी एक चैनल हो. लोग विडियो बनाना और अपलोड करना तो शुरू कर देते हैं, लेकिन कई जरूरी बाते हैं जिनका वो ध्यान नहीं रखते हैं. तो आइए आज आपको बताते हैं कि अगर आप अपने चैनल का सबस्क्राइबर काउंट जल्दी से बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कीन बातों को याद रखना जरूरी हैं.

 



यूट्यूब चैनल की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी बातें
ऑथेटिसिटी
इंटरनेट पर किसी भी प्रकार का काम करने के लिए प्रामाणिकता सबसे महत्वपूर्ण गुण है जो आपके पास होना चाहिए. आपकी विडियो या उसमें शामिल तथ्य प्रमाणिक और ओरिजनल होने चाहिए. इससे लोगों का आपके प्रति भरोसा बढ़ता हैं और वो ज्यादा से ज्यादा आपका कंटेंट शेयर करते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

निरंतरता
आप जो भी कर रहे हैं, जिस भी विषय पर कर रहें हैं, उसमें निरंतरता होनी बहुत जरूरी है. यदि आप हफ्ते में तीन वीडियो अपलोड कर सकते हैं तो इसे करें. विद्दवानों ने भी कहा है, निरंतरता ही सफलता की सीढ़ी है.

गुणवत्ता
आप अपने चैनल पर जो भी डाले उसकी क्वालिटी पर भी खास ध्यान दें. आपको दूसरो से अलग और खास आपके कंटेंट की क्वालिटी ही बनाती हैं. रीच आना या ना आना अलग बात है, लेकिन इसके लिए अपने कंटेंट की क्वालिटी के साथ कभी कॉम्प्रमाइज ना करें.

नेटवर्किंग
यूट्यूब पर किसी भी चीज का प्रचार-प्रसार आपको खुद ही देखना होता है. ऐसे में अपने कनेक्शन और नेटवर्क को बढ़ाने पर काम करें. चाहे वह फेसबुक, इंस्टाग्राम, कोरा, रेडिट के माध्यम से हो, लेकिन अधिक से अधिक लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश करें. इसी से आपकी रीच बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

पेसेंस पेस ऑफ
आप एक ही दिन में चांद का समना देख कर उस तक नहीं पहुंच सकते हैं. कड़ी मेहनत, स्मार्ट वर्क और धौर्य रखना यूट्यूब के लिए बहुत जरूरी है. अपना काम करना ना छोड़ें. आज नहीं तो 10 दिन बाद सफलता जरूर मिलेगी. प्रयास ना छोड़े और निरंतर रहें.

मनोरंजन
भले ही आपका चैनल एक सूचनात्मक चैनल हो, जो शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है, लेकिन इसके लिए बाकी लोगों की तुलना में अधिक काम करने के लिए अपने कंटेंट को मनोरंजक बनाएं. किसी भी प्रकार के वीडियो या कुछ ऐसा बनाने के लिए नंबर 1 नियम है उसे मनोरंजक बनाना. यदि आपके वीडियो मनोरंजक नहीं होगा तो लोग इससे जुड़ नहीं पाएंगे और आपकी रीच नहीं बढ़ेगी.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!