Sakti News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सक्ती दौरा कल 9 नवम्बर को, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सभा को करेंगे संबोधित

सक्ती. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल 9 नवम्बर को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डभरा आएंगे और सभा को संबोधित करेंगे. सभा को लेकर भाजपा कार्यकताओं में उत्साह है.चंद्रपुर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने बताया कि चंद्रपुर विधानसभा के लिए बड़ी ही खुशी की बात है, मां चंद्रहासिनी की पावन धरा डभरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा कार्यक्रम बना है. चंद्रपुर विधानसभा के जनता और कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

उन्होंने कहा कि सभा के बाद आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत अच्छा माहौल बनेगा. पीएम मोदी और अमित शाह जहां भी जाते हैं, उस क्षेत्र का विकास जल्दी होता है. आने वाले समय में चंद्रपुर विधानसभा के लिए विकास की नई सीमाएं बढ़ जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!