अलग-अलग फ्यूल ऑप्शन में सबसे ज्यादा बिकते हैं ये कार मॉडल, चेक करें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली. देश की ऑटोमोबाइल मार्केट में विभिन्न सेगमेंट के अंदर अलग-अलग फ्यूल ऑप्शन वाले वाहन उपलब्ध हैं। लगातार बढ़ रहे ईंधनों के दाम को लेकर मौजूदा समय में लोग ऐसी कार की तलाश कर रहे हैं, जो ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हों। अपने इस लेख में हम आपको जनवरी 2023 से लेकर सितंबर 2023 तक अपने सेगमें में रहीं टॉप कारों के बारे में बताने जा रहे हैं.

 



Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift पेट्रोल इंजन के साथ भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। स्विफ्ट पहले डीजल संस्करण में उपलब्ध थी, लेकिन 2020 के बीएस6 मानदंडों के बाद से इसे केवल पेट्रोल इंजन के साथ बेचा जा रहा है। मारुति ने स्विफ्ट पेट्रोल की 1,38,571 यूनिट सेल की हैं और यह कुल पेट्रोल चालित कारों की बिक्री का 7 प्रतिशत हिस्सा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Mahindra Bolero
Mahindra Bolero डीजल इंजन के साथ भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। महिंद्रा ने बोलेरो की 81,344 यूनिट सेल की हैं और यह भारत में बेची गई कुल डीजल एसयूवी का 16 प्रतिशत हिस्सा है।

Maruti Suzuki WagonR
सीएनजी से चलने वाली कारों की बिक्री में भी मारुति की WagonR पहले स्थान पर है। Maruti Suzuki ने इसकी कुल 66,406 यूनिट सेल की हैं और से सीएनजी कार सेगमेंट में हुई बिक्री का 17 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Tata Tiago EV
लॉन्च के एक साल के भीतर ही टियागो ईवी बिक्री के मामले में टॉप पर पहुंच गई है। Tata ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की 29,237 यूनिट सेल की हैं, जो कि ईवी सेगमेंट का 41 प्रतिशत है।

Toyota Innova Hycross
भारत में अधिक किफायती हाइब्रिड कारें हैं लेकिन इनोवा हाईक्रॉस सबसे अधिक बिकती है। सबसे महंगी होने के बावजूद, इस सूची में अन्य कारों की तुलना में इसकी अपने सेगमेंट में सबसे मजबूत पकड़ है। Toyota Innova Hycross की स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेगमेंट में बिक्री 44 फीसदी है।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!