Brian Lara ने किया दावा, ये भारतीय खिलाड़ी तोड़ेगा मेरे 400 और 501* रन के रिकॉर्ड

नई दिल्ली. क्रिकेट में रिकॉर्ड बनने और टूटने का सिलसिला लगातार चला आ रहा है, लेकिन कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे होते हैं जिनका टूटना लगभग नामुमकिन लगता है। ऐसे रिकॉर्ड्स में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतक से लेकर ब्रायन लारा के एक पारी में 400 टेस्ट रन शामिल है।

 



हाल ही में वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा ने आनंद बाजार पत्रिका से बातचीत करते हुए इस जेनरेशन का बेस्ट बैटर शुभमन गिल को बताया है।

Brian Lara ने Shubman Gill को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

दरअसल, ब्रायन लारा (Brian Lara) ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि उन्हें लगता है 24 साल के शुभमन गिल अपने करियर में कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकते है। ब्रायन लारा ने आगे कहा कि शुभमन गिल मेरे दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकता है। गिल के पास टेलेंट की कमी नहीं है। आने वाले समय में उसका क्रिकेट में राज होगा। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में वह कई रिकॉर्ड्स तोड़ेंगे। गिल मेरे रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

उन्होंने आगे कहा कि शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शतक (विश्व कप में) नहीं लगाया, लेकिन उन्होंने जो पारियां पहले खेली हैं उनको देखा। उन्होंने सभी फॉर्मेट में शतक लगाया है, वनडे में दोहरा शतक है और आईपीएल में मैच विनिंग पारी खेली है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

बता दें कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ब्रायन लारा ने नाबाद 501 रन की पारी खेली थी। साल 1994 में काउंटी चैंपियनशिप में वॉरविकशॉयर की ओर से खेलते हुए डरहम के खिलाफ ब्रायन लारा के बल्ले से ये रिकॉर्डतोड़ पारी निकली थी।

ब्रायन लारा ने साल 2005 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के तीसरे दिन इतिहास रच दिया। ब्रायन लारा दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बने थे, जिन्होंने एक पारी में 400 रन बनाए। इस ऐतिहासिक पारी में लारा ने 582 गेंदों का सामना किया था। ब्रायन लारा की इस पारी में 43 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!