CG BIG NEWS : वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले भाजपा छोड़ थामा था कांग्रेस का दामन

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। एक के बाद एक कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में एक और वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि चुनाव से ठीक पहले ही नंदकुमार साय ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा था। ज्ञात हो कि नंदकुमार साय ने जब कांग्रेस का दामन थामा तो भूपेश बघेल ने टिप्पणी करते हुए कहा था नंद कुमार साय को नमक नहीं लगता, क्योंकि ये नमक ही नहीं खाते।

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

गौरतलब है कि 1 मई को नंदकुमार साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। इस दौरान नंदकुमार साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई और लाल कृष्ण आडवाणी जैसे लोगों के साथ रहा हूं। अटल बिहारी वाजपेई को फॉलो करता था। अटल आडवाणी के दौर की को बीजेपी थी, वो पार्टी अब उस रूप में नहीं है। परिस्थितियां बदल चुकी है। भूपेश सरकार मैंने स्टडी की है, छत्तीसगढ़ में छोटे गांव और कस्बे अब शहर बन गए है। मैं आज की तारीख में बीजेपी के किसी के पद पर नहीं था, मैं एक सामान्य कार्यकर्ता था।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

वहीं, कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद नंदकुमार साय छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया था। लेकिन नंदकुमार साय विधानसभा चुनाव में टिकट की उम्मीद से गए थे, लेकिन कांग्रेस ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आखिरकार आज नंदकुमार साय ने कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!