FIR : पुरानी बात को लेकर मारपीट कर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी के खिलाफ अड़भार चौकी में FIR दर्ज

सक्ती. अड़भार चौकी पुलिस ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



अड़भार चौकी पुलिस के मुताबिक, गुमेश्वर जांगडे ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह तालाब के पास गया था. यहां कृष्ण कुमार और श्याम कुमार जांगड़े से बोला कि पूर्व में गुमेश्वर कुमार जांगडे की बाइक की बैटरी को क्यों निकाले थे, बोलने कृष्ण कुमार और श्याम कुमार जांगड़े तैश में आ गए, फिर गुमेश्वर जांगड़े से डंडा और पत्थर से मारपीट करने लगा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

बीच-बचाव करने गए गुमेश्वर जांगड़े के पिता शंकर लाल से भी मारपीट कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा. मारपीट से गुमेश्वर जांगड़े और उसके पिता शंकर लाल को चोट आई है.

पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार और श्याम कुमार जांगड़े के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!