कहीं Team India पर भारी न पड़ जाए यह गलती, SA के खिलाफ दौरे से पहले पूर्व क्रिकेटर ने कर दी है बड़ी भविष्यवाणी

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि 10 दिसंबर से भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली तीनों फॉर्मेट की सीरीज में सबकी पसंदीदा मेजबान टीम होगी।

 



बेहतरीन टीम के साथ नहीं खेल रहा भारत-
आकाश Aakash Chopra ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि किसी भी फॉर्मेट में भारत के दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप करने की संभावना नहीं है। इसका कारण यह है कि भारत अपनी बेहतरीन टीम के साथ नहीं खेल रहा है। सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी के कारण भारत ने तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीमों का सेलेक्शन किया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

तीनों सीरीज के अलग-अलग कप्तान-
टी20 और वनडे के लिए जहां कोहली Virat Kohli और रोहित शर्मा Rohit Sharma मौजूद नहीं होंगे। वहीं, हार्दिक पांड्या चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने टी20I के लिए सूर्यकुमार यादव SuryaKumar Yadav, वनडे के लिए केएल राहुल KL Rahul और टेस्ट के लिए रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में चुना है।

क्लीन स्वीप की नहीं कोई संभावना-
आकाश ने इस पर कहा कि मुझे कोई संभावना नहीं नजर आ रही कि भारत India vs South Africa किसी भी सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप कर पाएगा। हम वनडे में बहुत अच्छी टीम के साथ नहीं खेल रहे हालांकि वे भी बहुत अच्छी टीम के साथ नहीं खेल रहे, लेकिन परिस्थितियां उनके पक्ष में होगी और उनके पास विश्व कप का अच्छा अनुभव भी है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

भारत के पक्ष में नहीं होगा रिजल्ट-
चोपड़ा ने आगे कहा कि पूरी सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की जीत के संभावना ज्यादा है। मैं पूरी तरह से गलत भी हो सकता हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं गलत हूं, लेकिन मैं देख रहा हूं कि कुछ और मैच दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में जाएंगे। यह सीरीज 5-3 के अंतर में हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!