WI vs ENG 1st T20: Andre Russell ने वापसी कर किया बड़ा धमाका, गेंद के बाद बल्ले से लूटी महफिल; वेस्टइंडीज को दिलाई धांसू जीत

नई दिल्ली. इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 मैच 12 दिसंबर को खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज की नेशनल टीम में दो साल बाद वापसी कर रहे आंद्र रसेल ने बल्ले के बाद गेंद से खूब महफिल लूटी। ब्रिजटाउन में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने रसेल के परफॉर्मेंस के दम पर इंग्लैंड को 4 विकेट से मात दी। इस तरह कैरेबियाई टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

 



WI vs ENG 1st T20: Andre Russell ने वापसी करते ही लूटी महफिल

दरअसल, मेजबान वेस्टइंडीज (WI vs ENG) की टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। आंद्रे रसेल को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। ब्रिजटाउन के केनसिंग्टन ओवल में खेले गए पहले टी20 मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 19.3 ओवर में 171 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से ओपनर फिल सॉल्ट ने 40 रन बनाए, जबकि कप्तान जोस बटलर 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

लियाम लिविंगस्टोन ने 27 रन की पारी खेली। वहीं, विल जैक्स 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बेन डकेट 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा अल्जारी जोसेफ ने 3 विकेट हासिल किए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

WI vs ENG: आंद्रे रसेल ने 29 रन की पारी खेली
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान वेस्टइंडीज की टीम ने 18.1 ओवर में जीत दर्ज की। शाई होप ने 36 रन, जबकि काइल मायर्स 35 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 31 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि आंद्रे रसेल 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से नाबाद 29 रन की पारी खेली और रसेल ने टीम को जीत दिलाई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!