Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने सकर्रा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि जोगीराम रात्रे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी जोगीराम रात्रे के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों और अव्यवस्थाओं के बीच प्रदेश के सभी किसानों का तत्काल कर्ज माफ करे भाजपा सरकार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

पुलिस ने आरोपी जोगीराम रात्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर ठठारी के उपार्जन केंद्र प्रभारी को कार्य से किया गया पृथक

Related posts:

error: Content is protected !!