Accident Death : तेज रफ्तार बाइक में सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर बिजली खम्भे से टकराया, मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. बाराद्वार के वार्ड नं 2 में तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर बिजली खम्भे से जा टकराया. इससे उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर बाराद्वार पुलिस जांच में जुटी हुई. मृतक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरवानी से दुरपा रोड की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति बाराद्वार के वार्ड नं 2 के पास पहुंचा था, तभी अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराया. इससे उसकी मौके पर मौत हो गई. मामले में पुलिस ने शव को मरच्यूरी भेजवा दिया है. फिलहाल, मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है. आसपास के थाना क्षेत्रों में इसकी सूचना दे दी गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!