Sakti News : कलेक्टर ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में लापरवाही बरतने वाले RHO को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

सक्ती. कलेक्टर नूपुुर राशि पन्ना ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में लापरवाही बरतने पर एक स्वास्थ्य कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक चन्द्र किशोर साहू को कार्य में लापरवाही बरतने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के तहत् निलंबित किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

कलेक्टर पन्ना द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं. इसके बावजूद RHO उप स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती चन्द्र किशोर साहू द्वारा कार्य से अनुपस्थित रहने और शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!