Champa Attack Arrest : मोबाइल दुकान के संचालक पर चाकू से हमला, आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने मोदी चौक के मोबाइल दुकान के संचालक के ऊपर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, महेश ताम्रकार ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह खाना खाकर दुकान गया तो देखा कि उसका छोटा भाई राहुल ताम्रकार से कोटाडबरी गांव का कलेश्वर दिवाकर, मोबाइल के बिल की बात को लेकर वाद-विवाद कर रहा था. तब उसे महेश ताम्रकार के द्वारा समझाया तो वह उस समय दुकान से चला गया था और महेश ताम्रकार का छोटा भाई भी खाना खाने चला गया था.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

बाद में कलेश्वर दिवाकर दो बारा दुकान के पास गया था और गाली-गलौज करते हुए तुम्हारा छोटा भाई कहां है कहकर पूछने लगा था, जिसे महेश ताम्रकार के द्वारा गाली देने से मना किया तो कलेश्वर दिवाकर ने महेश ताम्रकार के गले में चाकू से हमला कर दिया. हमला से महेश ताम्रकार का गला कट गया और उसे उपचार हेतु चांपा के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

महेश ताम्रकार की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कलेश्वर दिवाकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इधर, पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी कोटाडबरी निवासी कलेश्वर दिवाकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!