आपको भी सुबह जल्दी उठने में करनी पड़ती है मशक्कत, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली: हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए एक फिक्स स्लीप शेड्यूल होना बेहद जरूरी है। हालांकि, इन दिनों तेजी से बदलती जीवनशैली की वजह से लोगों का रहन-सहन पूरी तरह से बदल गया है, जिसकी वजह से अक्सर रात में सोने और सुबह जल्दी उठने में दिक्कत होती है। जीवन की कई परेशानियां सुबह जल्दी उठने से हल हो सकती है। हालांकि, कई लोगों के लिए सुबह जल्दी उठना भी एक बड़ा टास्क होता है।मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ रखने के लिए सुबह उठना एक बेहतरीन विकल्प है। सुबह जल्दी उठने के कई फायदे होते हैं। इससे आप खुद के लिए समय निकाल सकते हैं, लेकिन अक्सर कई लोगों की ये समस्या होती है कि वे चाह कर भी सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स के बारे में, जिसकी मदद से आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

 

 

 

 

सुबह जल्दी उठने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

 

सबसे पहले उठने का ऐसा टाइम डिसाइड करें, जब आप वाकई उठने में सक्षम हों। ऐसा काल्पनिक समय न चुनें जब आप बिल्कुल नहीं उठ सकते।

 

एक रात पहले जल्दी सोने की कोशिश करें। अलार्म सेट करें और 7 से 8 घंटे सोने का टारगेट बनाएं।

 

स्नूज बटन दबाने की आदत पर नियंत्रण रखें। अलार्म क्लॉक को बेड से दूर रखने की आदत डालें। इससे आप मजबूरी में उठ कर अलार्म बंद करेंगे और बिस्तर छोड़ने के आलस को दूर कर पाएंगे।

 

बहुत लंबे चौड़े लक्ष्य न रखें। छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें, जिन्हें आप पूरा कर सकें।

 

सुबह की रूटीन सेट करें। एक रात पहले टू डू लिस्ट तैयार करें। इससे अगली सुबह उठ कर आपको दिशाहीन महसूस नहीं होगा। टू डू लिस्ट में से अपने छोटे-छोटे लक्ष्य को हासिल करना शुरू करें।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

 

सुबह के काम मनोरंजक हों, जिससे आपको उठने की इच्छा करे।

 

अपनी नाइट रूटीन भी बनाएं। इससे आपकी स्लीप साइकिल बहुत प्रभावित होने वाली है।

 

रात में सोने से दो घंटे पहले तक कोई भी कैफीन या चाय का सेवन न करें। इससे नींद नहीं आती जिससे आपका रूटीन प्रभावित हो सकता है।

 

अनहेल्दी खानपान न करें। इससे भी नींद प्रभावित होती है।

 

लगभग 60 दिन तक एक ही काम करने से उस काम की आदत हो जाती है। इसलिए इसके बीच में घबराएं नहीं।

 

हो सकता है कि किसी दिन सुबह उठने का बिल्कुल भी मन न करे। ऐसे में अपने मन पर नियंत्रण करें और इस पर काबू पाएं। खुद को खींच कर उठाएं और खुद को इस बात की तसल्ली दें कि ये काम आप एक सेल्फ केयर के रूप में कर रहे हैं, जिससे सिर्फ और सिर्फ आपको ही फायदा होने वाला है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

 

जब आपको सुबह उठने के कारण अपने स्वास्थ्य में अंतर दिखेगा तो आप खुद ही प्रेरित हो कर अगली सुबह उठेंगे। एक मोटिवेशन बहुत जरूरी है।

error: Content is protected !!