Girodpuri News : पामगढ़ में सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी के छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों की बैठक हुई, गिरौदपुरी में ‘सतनाम महोत्सव’ आयोजित करने और सुविधाएं बढ़ाने सरकार से की गई मांग

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी के छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों की बैठक हुई. यहां बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी में ‘सतनाम महोत्सव’ आयोजित करने और सुविधाएं बढ़ाने की मांग सरकार से की गई.

 



पामगढ़ में बैठक के बाद छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बताया कि 10-12 बरसों से गिरौदपुरी में ‘सतनाम महोत्सव’ कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई है. एक बार फिर छ्ग के सीएम और संस्कृति मंत्री को ज्ञापन सौंपकर से मांग की गई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

उन्होंने बताया कि गिरौदपुरी की आज देश-दुनिया में पहचान है और लाखों लोग, दर्शन के लिए पहुंचते हैं, फिर भी गिरौदपुरी में सुलभ शौचालय, पानी, सड़क की व्यवस्था नहीं है, वहीं प्रदेश की अनेक धार्मिक नगरी में महोत्सव का आयोजन किया जाता है, लेकिन गिरौदपुरी में महोत्सव का आयोजन नहीं किया जा रहा है, जबकि 10-12 बरसों से लगातार मांग की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इस मौके पर हृदय प्रकाश अनन्त, द्वारिका बर्मन, दिलीप नवरत्न, कृष्णा रात्रे, चंदन बांधे, श्रीराम लहरे, तुलसीराम टण्डन, शिवा जांगड़े, मनोज आडिल, यशवंत सतनामी, उषा बारले, राम जोशी, धनीराम चांदने, राजकुमार मिरी, ताम्ररधु बांधे समेत अन्य कलाकार मौजूद थे.

error: Content is protected !!