JanjgirChampa News : बच्चों को रुचि वाले क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें : कलेक्टर आकाश छिकारा

जांजगीर-चाम्पा जिले के जनपद प्राथमिक शाला बिरगहनी ( च ) में जिला प्रशासन और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में ‘पढ़ाई का कोना’ और ‘आज क्या सीखा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा ‘प्रधानमंत्री पोषण शक्ति विकास योजना’ के तहत ‘न्योता भोजन’ कार्यक्रम, ‘बोलेगा बचपन’, मेगा पैरेंट टीचर्स मीटिंग का भी आयोजन किया गया था.

 



कलेक्टर ने अभिभावकों से चर्चा करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन अपने बच्चों से संवाद करे, बच्चों से पूछे कि विद्यालय में आज क्या सीखा? बच्चों को रुचि वाले क्षेत्र में बेहतर करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें. इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा ने बच्चों को न्योता भोजन के तहत भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया. कलेक्टर ने अभिभावकों को घर में ‘पढ़ाई का कोना’ इसमें ऐसे स्थान का चुनाव करने के लिए कहा, जहां उचित प्रकाश एवं रोशनी हो साथ में पढ़ने के लिए एक टेबल और कुर्सी की व्यवस्था की जा सकती है. ‘बोलेगा बचपन के तहत बच्चों ने कलेक्टर को कविता, सुविचार, श्लोक सुनाए. जिससे कलेक्टर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए ट्रॉफी दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!