Korba Accident : सड़क किनारे खड़ी कार में सवार व्यक्तियों को दूसरी कार ने मारी ठोकर, हादसे में कई लोग हुए घायल, बांगो थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बांगो थाना क्षेत्र में कार ड्राइवर ने खड़ी कार में सवार व्यक्तियों को ठोकर मार दी. हादसे में वाहन में सवार व्यक्तियों को काफी चोट आई है.

 



पुलिस के मुताबिक, पोड़ी उपरोड़ा हाईस्कूल मोड़ के पास रोड के किनारे कार को खड़ी कर अपनी दुकान में सामान रखकर पूरे परिवार के साथ घर जाने के लिए कार में बैठे ही थे कि कटघोरा की तरफ़ से आ रही कार क्रमांक CG 12 BF 8838 के चालक ने तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए खड़ी कार को ठोकर मार दी. इससे खड़ी कार में सवार व्यक्तियों को काफी चोट आई है और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसे में घायल व्यक्तियों को कोरबा अस्पताल ले जाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

मामले में बांगों पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ़ IPC की धारा 279, 337 दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!