Malkharoda Arrest : देशी शराब की अवैध परिवहन करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने पोता गांव की नहर के पास से देशी शराब की अवैध परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 नग देशी शराब और परिवहन युक्त बाइक को जब्त किया है.



मालखरौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेतराम साहू, बाइक में देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए पोता गांव की ओर ले जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सेतराम साहू के कब्जे से 35 नग देशी शराब, घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident Child Death : कैप्सूल वाहन के कुचलने से ढाई साल के बच्चे की हुई मौत, सदमे में परिजन, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने सकर्रा गांव निवासी आरोपी सेतराम साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!