Sakti Thief Arrest : सबमर्सिबल पंप और केबल तार की चोरी करने वाले 3 आरोपी और 1 खरीददार को अड़भार चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के सामान जब्त

सक्ती. अड़भार चौकी पुलिस ने ढीमानी गांव से सबमर्सिबल पंप की चोरी करने वाले तीन आरोपी और एक खरीददार को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक निर्माण भेज दिया है. पुलिस ने चोरी के सामान सबमर्सिबल पंप और केबल तार को जब्त किया है.

 



अड़भार चौकी पुलिस के मुताबिक, संजीव गभेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके पोल्ट्री फार्म से सबमर्सिबल पंप और केबल तार को कोई अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर के ले गया है. पुलिस ने संजीव गभेल की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

इधर, पुलिस ने सबमर्सिबल पंप और केबल तार की चोरी करने वाले आरोपी अनूप कुमार यादव, सुंदर लाल और संदीप कुमार ध्रुव एवं चोरी के सामान की खरीदी करने वाले आरोपी नारायण प्रसाद चंद्रा को गिरफ्तार किया है और चोरों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 411 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!