Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाले आरोपी की गिरफ्तारी, 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी परसराम बरेठ गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी परस राम बरेठ के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली जेठा गांव के माइनर नहर के पास एक व्यक्ति महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. इसके बाद बाराद्वार पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी परसराम बरेठ के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया
error: Content is protected !!