Sakti Arrest : महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 लीटर महुआ शराब जब्त, क्षेत्र में लगातार की जा रही कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने दर्राभांठा गांव से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी रमेश कुमार सतनामी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी रमेश कुमार सतनामी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. क्षेत्र में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने के लगातार कार्रवाई की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि दर्राभांठा गांव में एक व्यक्ति महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. फिर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी रमेश कुमार सतनामी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

 

error: Content is protected !!