Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने डोड़की गांव से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी लक्ष्मी नारायण केंवट को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी लक्ष्मी नारायण केंवट के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि डोड़की गांव के वार्ड नं 8 निवासी लक्ष्मी नारायण केंवट, महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने के लिए छिपाकर रखा हुआ है. इसके बाद फिर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी लक्ष्मी नारायण केंवट के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!