मड़वारानी मंदिर से वापस आते समय बाइक सवार 3 युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराए, बाइक सवार 2 युवकों आई चोट

जांजगीर-सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के सकरेली गांव के बाइक सवार 3 युवक मड़वारानी मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे. वहां मंदिर से दर्शन करके वापस आ रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. इससे बाइक में सवार युवक रवि जांगड़े और मुकेश सूर्यवंशी को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए चाम्पा के बीडीएम अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर चोट होने की वजह से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है, वहीं बाइक में सवार एक अन्य हरिशंकर खूंटे बाल-बाल बचा है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!