Jaijaipur Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3.5 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने ओड़ेकेरा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी संजय कुमार खांडे को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) क के तहत कार्रवाई की है.

 



जैजैपुर पुलिस को मुताबिक से सूचना मिली कि संजय कुमार खांडे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी संजय कुमार खांडे के कब्जे से 3.5 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

पुलिस ने आरोपी संजय कुमार खांडे के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है और गिरफ्तारी की कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!