Janjgir Attack : महिला पर तलवार से हमला करने पहुंचा युवक, बचाव करते वक्त आरक्षक के हाथ में आई चोट

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल में महिला पर तलवार से हमला करने युवक पहुंचा था. इस दौरान बचाव करते आरक्षक जयप्रकाश टण्डन के हाथ में चोट आई है और 3 टांका लगा है. सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक जीवन कश्यप को हिरासत में ले लिया है.

 



दरअसल, मुनुन्द गांव की महिला बिमलाबाई कश्यप को MLC कराने जिला अस्पताल आरक्षक ले गया था. यहां तलवार लेकर युवक जीवन कश्यप पहुंचा और महिला पर तलवार से हमला करने लगा. इस दौरान मौके पर मौजूद आरक्षक जयप्रकाश टण्डन ने बचाव किया तो उसके हाथ में चोट आई है और 3 टांका लगा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

आपको बता दें, मुनुन्द गांव में कल युवक ने विवाद किया था, जिसके बाद महिला को डॉक्टरी मुलाहिजा कराने जिला अस्पताल आरक्षक ले गया था, जहां तलवार के युवक पहुंचा और महिला पर हमला करने की कोशिश की, जहां आरक्षक ने बचाव किया तो उसके हाथ में चोट आई है. महिला और आरोपी युवक, दोनों रिश्तेदार हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!