JanjgirChampa Fraud : माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का लाइसेंस के नाम पर 1 लाख 74 हजार की धोखाधड़ी, थाना में मामला हुआ दर्ज, फेसबुक से आया था फ्रेंड रिक्वेस्ट, फिर लिया झांसे में

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 1 लाख 74 हजार की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी महिला ज्योति देवांगन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत FIR दर्ज किया है और जांच में लिया है. आरोपी महिला ने पीड़ित को पहले फेसबुक से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा, फिर झांसे में लेकर ठगी की घटना को अंजाम दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, रिपोर्टकर्ता नरेश कश्यप ने रिपोर्ट लिखाई कि चाम्पा के कोरवा पारा वार्ड 19 की रहने वाली ज्योति देवांगन का दिसंबर 2022 को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आया, जिसे स्वीकार करने पर दोनों की बात हुई. इसके बाद ज्योति देवांगन ने खुद को मल्टी मिलियन डलर के प्रोजेक्ट में ऊंचे पोस्ट पर कार्यरत बताया. फिर 1 जून 2023 को प्रोजेक्ट में काम करने का ऑफर देकर झांसे में लिया और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में लाइसेंस दिलाने की बात कही, इसके बाद रकम की डिमांड करने लगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

इससे रिपोर्टकर्ता झांसे में आ गया और कई किस्तों में 1 लाख 74 हजार रुपये ज्योति देवांगन के खाते में ट्रांसफर कर दिया. साथ ही, ठग ने रिपोर्टकर्ता से यह भी कहा कि वह आपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस काम में बारे में बताएं और उन्हें जोड़े. तब रिपोर्टकर्ता ने लाइसेंस देने की बात कही तो आरोपी ठग टालने लगी. इससे त्रस्त होकर मामला थाना में दर्ज कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!